अभिनेता रजनीकांत को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया

*फिलहाल वह अस्पताल में ही भर्ती हैं

चेन्नई 28 अक्टूबर दक्षिण फिल्मों के सुपर स्टार अभिनेता रजनीकांत को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सुपरस्टार हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया था। फिलहाल वह अस्पताल में ही भर्ती हैं। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।