संदेशखली घटना पर भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल का बयान 

कोलकाता (पश्चिम बंगाल), 28 फरवरी - संदेशखली घटना पर भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा, " कोर्ट पर बंगाल के लोगों का भरोसा है और ममता बनर्जी की सरकार कोर्ट का बार-बार अपमान कर रही हैं, बार-बार बोलने के बाद भी शेख शाहजहां को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री के आदेश पर ही शेख शाहजहां को पकड़ा नहीं जा रहा है। उसको संरक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए सीएम को सजा होनी चाहिए क्योंकि वो ऐसा कैसे कर सकती हैं।"