आगरा में यमुना नदी किनारे स्थानीय लोगों और पर्यावरणविदों ने चलाया सफाई अभियान 


आगरा, 17 दिसंबर - उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना नदी किनारे फैले कूड़े को साफ करने के लिए स्थानीय लोगों और पर्यावरणविदों ने सफाई अभियान चलाया। पर्यावरणविद डॉ देवाशीष भट्टाचार्य ने बताया, "यमुना में हर तरफ़ से नाले बह रहे हैं। हमारे सफाई प्रयासों को देखकर नगर निगम ने भी सफाई टीम भेजी है।"