राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव, 25 फरवरी को आगरा में दोनों दिखेंगे साथ

नई दिल्ली, 22 फरवरी - समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में 25 फरवरी को आगरा में शामिल होंगे। उन्होंने खुद इसकी जानकारी देते हुए कहा कि हम यात्रा में शामिल होंगे। जल्द ही कांग्रेस का कार्यक्रम आगरा में होगा और मैं उसमें शामिल होऊंगा।