इस सरकार का नकली राष्ट्रवाद जितना खोखला है, उतना ही खतरनाक है - मनमोहन सिंह 


नई दिल्ली, 17 फरवरी - पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि इस सरकार का नकली राष्ट्रवाद जितना खोखला है, उतना ही खतरनाक है। इनका राष्ट्रवाद अंग्रेजों की बांटों और राज करो की नीति पर टिका है। संवैधानिक संस्थाओं को लगातार कमजोर किया जा रहा है। ये सरकार विदेश नीति के मोर्चे पर भी पूरी तरह फेल साबित हुई है।