यूक्रेन को खार्किव गोलाबारी में भारतीय छात्र की मौत पर गहरा खेद - संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेनी राजदूत

न्यूयॉर्क, 02 मार्च - संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन के राजदूत सर्गेई किस्लिट्स्या ने कहा कि, "यूक्रेन को गहरा खेद है कि खार्किव में रूसी सशस्त्र बलों द्वारा भारत का एक छात्र इस गोलाबारी का शिकार हो गया है। हम भारत और पीड़ित के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।