भारत में हर साल होती हैं 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं - नितिन गडकरी

नई दिल्ली, 08 मार्च - मशीन विजन और ऑगमेंटेड इंटेलिजेंस पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, "भारत में हर साल 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं जो कि दुनिया में सबसे ज़्यादा में एक है। इन दु​र्घटनाओं में लगभग 1.5 लाख लोगों की मौत होती है और 3 लाख गंभीर रूप से घायल होते हैं। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि 70% मौतें 18 से 45 वर्ष की उम्र में होती हैं। सड़क सुरक्षा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।"