रोहिंग्या लोगों को अवैध तरीके से भारत में लाने पर एनआईए ने 6 लोगों को किया गिरफ़्तार - कछार एसपी

कछार, 14 मार्च - असम के कछार की एसपी रमनदीप कौर ने कहा कि, "रोहिंग्या लोगों को अवैध तरीके से भारत में लाने पर एनआईए ने देश के विभिन्न जगहों से 6 लोगों को 11 मार्च को गिरफ़्तार किया। एनआईए ने कछार ज़िले के कटिगोरा से 4, मेघालय और बेंगलुरु से एक-एक को गिरफ़्तार किया। गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से 2 रोहिंग्या लड़कियां को बरामद किया।"