आजमगढ़ का परिणाम जो सपा के पक्ष में आया है वो ऐतिहासिक है - अखिलेश यादव

आजमगढ़, 21 मार्च - उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि, "आजमगढ़ की जनता ने 10 की 10 सीटें सपा को जीताईं। आजमगढ़ का परिणाम जो सपा के पक्ष में आया है वो ऐतिहासिक है। भाजपा की कोशिश रही कि आजमगढ़ में सपा को पीछे कर दें लेकिन आजमगढ़ के लोगों ने सपा के पक्ष में वोट किया, मैं जनता को धन्यवाद देता हूं।"