आजमगढ़ में BSP बन रही X फैक्टर, अब तक 1.18 लाख वोट मिले


नई दिल्ली, 26 जून - चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, अब तक आजमगढ़ में भाजपा कैंडिडेट को 1.48 लाख वोट मिले हैं। वहीं, सपा के खाते में अब तक 1.42 लाख वोट पड़े हैं। दिनेश लाल निरहुआ 6 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। यहां बीएसपी एक्स फैक्टर बनती दिख रही है। अब तक 1.18 लाख मत मिले हैं।