महाराष्ट्र: 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए सिनेमा हॉल में प्रवेश से पहले उतरवाएं गए महिलाओं के भगवा स्टाल 

नासिक, 23 मार्च - महाराष्ट्र के नासिक में पुलिस और सिनेमा हॉल प्रशासन ने 'द कश्मीर फाइल्स' के प्रदर्शन के दौरान सिनेमा हॉल में प्रवेश से पहले महिलाओं के भगवा स्टाल उतरवाएं। एक महिला ने बताया "महिला मंडल की सभी महिलाओं ने भगवा रंग के स्कार्फ पहने हुए थे पर उन्होंने गेट पर हमारे स्कार्फ उतरवा दिए।"
पुलिस निरीक्षक प्रमोद चौहान ने कहा कि, "यहां एक विवाद हुआ था, जो बाद में समाप्त हो गया। अब यहां शांति है।"