पंजाब की नई सरकार ने पहली महिला अधिकारी गुरप्रीत कौर दियो को दी विजीलैंस की कमान

चंडीगढ़, (अंकुर तांगड़ी): आम आदमी पार्टी की नई सरकार आने के बाद पुलिस प्रशासन में फेरबदल का दौर शुरू हो गया है। पंजाब सरकार द्वारा आज पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल और नियुक्ति की गई है, जिसमें गुरप्रीत कौर दियो अतिरिक्त डी.जी.पी. को पंजाब पुलिस का नया चीफ विजीलैंस अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह ईश्वर सिंह ए.डी.जी.पी. कम डायरैक्टर विजीलैंस ब्यूरो की जगह लेंगे। प्रबोध कुमार आई.पी.एस. को स्पैशल डी.जी.पी. इंवैस्टीगेशन लोकपाल, पंजाब चंडीगढ़ से बदल कर स्पैशल डी.जी.पी. इंटैलीजैंस पंजाब लगाया गया है। इसके साथ ही एस.एस. श्रीवास्तवा आई.पी.एस. को ए.डी.जी.पी. ट्रैफिक पंजाब से बदल कर ए.डी.जी.पी. इंटैलीजैंस पंजाब और अमरदीप सिंह राय को ए.डी.जी.पी. इंटैलीजैंस पंजाब से बदल कर ए.डी.जी.पी. ट्रैफिक पंजाब लगाया गया है।