वैज्ञानिकों ने खोजी अब तक की सबसे दूर स्थित आकाशगंगा

वॉशिंगटन, 10 अप्रैल - खगोलविदों ने ब्रह्मांड में सबसे दूर स्थित तारा खोजने के बाद अब तक की सबसे दूर स्थित आकाशगंगा (गैलेक्सी) का पता लगाया है। उन्होंने इसे एचडी1 नाम दिया है। यह पृथ्वी से 13.5 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है। खगोलविदों का कहना है कि इसका निर्माण बिग बैंग के बाद हुआ है। 
खगोलविदों के मुताबिक, ब्रह्मांड की शुरुआती दौर का एक चमकता हुआ लाल रंग का पिंड खोजा गया है। कई बार इसकी रोशनी बहुत दूर से आती हैं और इतनी दूर से आते-आते धुंधली होने के साथ रास्ते में पड़ने वाले भारी पिंडों की वजह से इसमें विकृति भी आ जाती है। इसलिए बहुत दूर स्थित इन स्रोतों या पिंडों के बारे में जानकारी हासिल करना बहुत मुश्किल हो जाता है।