जल्द ही दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक जा सकेंगी पंजाब की बसें - परिवहन मंत्री

चंडीगढ़, 27 अप्रैल - पंजाब की बसें जल्द ही दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे तक जा सकेंगी। यह जानकारी पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दी है। पंजाब परिवहन सचिव ने नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद परिवहन मंत्री ने कहा है कि पंजाब की बसें जल्द ही दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जा सकेंगी। दिल्ली दौरे के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी, जिसके बाद अधिकारियों के स्तर पर बैठक हुई है।