हरियाणा : हिरासत में कैदियों को भागने में मदद करने के आरोप में 3 पुलिस कर्मी गिरफ्तार


गुरुग्राम, 02 जून - हरियाणा में हिरासत में दो कैदियों को भागने में मदद करने के आरोप में तीन पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह जानकारी गुरुग्राम के एसीपी प्रीत पाल सिंह ने दी है। उन्होंने बताया, 2 कैदियों को भोंडसी जेल से एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया था। वापस लौटते समय उन्हें होटल लाया गया, जहां से वे भाग गए। आरोपियों, 3 पुलिसकर्मियों और उनकी मदद करने वाले 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज़ कर तीनों पुलिस एस्कॉर्ट गार्ड को गिरफ़्तार किया है।