सिरसा डेरा प्रमुख को मिली एक महीने की पैरोल


चंडीगढ़, 17 जून - (राम सिंह बराड़) - सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक महीने की पैरोल दी गई है। इस दौरान गुरमीत राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित डेरे में रहेगा। डेरा प्रमुख आज सुबह भारी सुरक्षा प्रबंधों के बीच रोहतक की सुनारिया जेल से बागपत के लिए ले जाया गया। इससे पहले डेरा प्रमुख को फरलो दी गई थी और उस दौरान वह गुरुग्राम स्थित डेरे में रहा था।