आईएएस अधिकारी संजय पोपली के बेटे की  संदिग्ध हालत में मौत 


चंडीगढ़, 25 जून - भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी संजय पोपली के बेटे की सेक्टर 11 स्थित उनके आवास पर संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उनके सिर में गोली लगी थी।आप को बतादे पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पिछले हफ्ते आईएएस संजय पोपली और एक अन्य को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। उनकी रिमांड की अवधि आज समाप्त हो रही थी, इसलिए विजिलेंस टीम एक और पूछताछ के लिए उनके आवास पर पहुंची थी।पंजाब के एक आईएएस अधिकारी के बेटे ने कथित तौर पर शनिवार को चंडीगढ़ स्थित अपने घर में लाइसेंसी गन से खुद को गोली मार ली।  आईएएस अधिकारी संजय पोपली को भ्रष्टाचार के आरोप में बीते सोमवार को गिरफ्तार किया था।एसएसपी (यूटी) कुलदीप चहल ने बताया कि विजिलेंस टीम पूछताछ के लिए आईएएस अधिकारी संजय पोपली के घर पहुंची और गोली चलने की आवाज सुनी। जांच के बाद उन्होंने महसूस किया कि संजय पोपली के बेटे ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।पोपली को चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया था। उनकी रिमांड की अवधि आज खत्म हो रही थी, इसलिए विजिलेंस एक टीम और पूछताछ के लिए उनके घर पर पहुंची थी। इसी बीच उनके बेटे ने खुद को गोली मार ली।