कांग्रेसी सनातन विरोधी लोग हैं - मनोज तिवारी
नई दिल्ली, 1 मई - कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा, "मल्लिकार्जुन खरगे भगवान शिव को जानते नहीं हैं। ये लोग(कांग्रेस) सनातन विरोधी लोग हैं... अगर वे भगवान शिव को जानेंगे तो पता चलेगा कि शिव और राम की लड़ाई नहीं है। अब इस देश में भगवान शिव और राम लड़ने वाले नहीं हैं। अब इस देश को हम दोनों भगवान के आशीर्वाद से विकास के स्तर पर बहुत आगे बढ़ाने वाले हैं।"
#कांग्रेसी सनातन विरोधी लोग हैं - मनोज तिवारी