कांगड़ा-टांडा स्टेट हाईवे पर हुआ भूस्खलन, 8 मजदूर मलबे की चपेट में धर्मशाला 


 डमटाल 19 जुलाई  (राकेश कूमार): कांगड़ा-टांडा स्टेट हाईवे पर मेडिकल कॉलेज टांडा के करीब देर रात भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के दौरान 8 मजदूर मलबे की चपेट में आ गए। इस दौरान आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत मलबे से निकालकर टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। यहां 8 में से 7 मजदूरों की हालत स्थिर बनी हुई है जबकि एक घायल मजदूर को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है।