ईडी के सामने आज बयान दर्ज कराएंगी सोनिया गांधी


नई दिल्ली, 21 जुलाई - दिल्ली पुलिस ने AICC मुख्यालय के आसपास के क्षेत्र में बैरिकेड्स लगाए है। नेशनल हेराल्ड मामले में आज ईडी के सामने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी बयान दर्ज कराने के लिए पेश होंगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के सांसद AICC कार्यालय में एकत्रित हुए हैं। पार्टी ने देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है।