डीएनडी फ्लाईओवर के पास यमुना में 5 लड़कों की डूबने से मौत


नई दिल्ली, 29 अगस्त - राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली के डीएनडी फ्लाईओवर के पास यमुना में पांच लड़कों की डूबने से मौत हो गई। फायर सर्विस ने इन पांचों के शवों को यमुना नदी से बरामद किए हैं। इन सभी की उम्र 15 से 20 साल के आसपास है। फिलहाल पुलिस इस मामले के कारणों की जांच कर रही है।