देश में पहली बुलेट ट्रेन 2026 में चलेगी : रेल मंत्री


नई दिल्ली, 7 अक्तूबर -  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अहमदाबाद के दौरे पर हैं। वहां पर उन्होंने बुलेट ट्रेन को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि देश में पहली बुलेट ट्रेन 2026 में चलेगी। फिलहाल अभी इसके 92 पिलर बनकर तैयार किए गए हैं। इसके लिए वल्र्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा है 199 स्टेशन को वल्र्ड क्लास बनाने के लिए मास्टर प्लान चल रहा है। इसके तहत अहमदाबाद रेलवे स्टेशन को भी वल्र्ड क्लास बनाया जाएगा।