गुना में छेड़खानी के डर से लड़की ने छोड़ा स्कूल, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज


भोपाल, 20 अक्तूबर - मध्य प्रदेश के गुना में एक लड़की ने छेड़खानी के डर से स्कूल छोड़ दिया। सूत्रों के मुताबिक एसपी पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है, आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है। वो लड़की को स्कूल जोने से रोक रहा था, उसे स्कूल में एडमिशन दिलाया गया है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।