राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुना में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर संवेदना की व्यक्त

नई दिल्ली, 28 दिसंबर - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, "मध्य प्रदेश के गुना में हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार दुखद है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।"