इराक में अमेरिकी कर्मी की हत्या


बगदाद  , 8 नवंबर - इराक की राजधानी बगदाद में सोमवार को कुछ हमलावरों ने एक अमेरिकी सहायता कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। दो पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमेरिकी सहायता कर्मी को टिगरिस नदी के पूर्वी तट पर मध्य कर्राडा जिले में उसकी कार में गोली मार दी गई।