प्रसिद्ध गणितज्ञ आरएल कश्यप के निधन पर पीएम ने किया शोक व्यक्त 


नई दिल्ली, 12 नवंबर - प्रसिद्ध गणितज्ञ आरएल कश्यप का निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि "श्री आर एल कश्यप एक बहुआयामी व्यक्तित्व और महान विद्वान थे। उन्हें समृद्ध गणितीय और वैज्ञानिक ज्ञान प्राप्त था। उन्हें भारत की सांस्कृतिक जड़ों पर बहुत गर्व था और उन्होंने वैदिक अध्ययन में खुद को प्रतिष्ठित किया। उनके निधन से आहत हूं. उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं. ओम शांति।"