कार ने सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों को रौंदा 

म.प्र.: 15 नवंबर - अभिषेक तिवारी, एसपी रतलाम ने बताया कि रतलाम ज़िले में महू नीमच हाईवे पर एक कार ने सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों को रौंद दिया। अभी तक 4 लोगों की मृत्यु हुई है। 8 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वाहन चालक भी घायल है। जो लोग घायल हुए हैं वे सड़क पर मरम्मत का काम कर रहे थे।