राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2022 प्रदान किए

नई दिल्ली, 30 नवंबर - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2022 प्रदान किए। समारोह में कुश्ती कोच राज सिंह और मुक्केबाजी कोच मोहम्मद अली क़मर को द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं पैरा शूटिंग कोच सुमा सिद्धार्थ शिरूर और कुश्ती कोच सुजीत मान को द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया।