राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में विक्रम बने आकर्षण का केंद्र, जानिए कैसे पूरा कर रहे हैं अपना संकल्प

नई दिल्ली, 7 जनवरी- राहुल गांधी के नेतृत्व वाली 'भारत जोड़ो यात्रा' में नंगे पैर सफर करने वाला एक शख्स आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पेशे से वकील विक्रम प्रताप सिंह मध्य प्रदेश से 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए और नंगे पैर चल रहे हैं। यही बात विक्रम को बाकी लोगों से अलग बनाती है। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के रहने वाले विक्रम सिंह पिछले ढाई महीने में 1200 किमी से ज्यादा पैदल चल चुके हैं।