आज भारत पहुंचेंगे 12 चीते


भोपाल, 18 फरवरी - देश के वन्य-जीव संरक्षण के इतिहास में आज एक और नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। श्योपुर के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते आ रहे हैं। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्वागत के लिए तैयार हो जाइए। दक्षिण अफ्रीका से शुक्रवार को रवाना हुए 12 चीते आज भारत पहुंचेंगे। इन चीतों में सात नर और पांच मादा शामिल हैं।