कानून व्यवस्था तो भगवंत मान के पास है, वो क्या कर रहे हैं - कैप्टन अमरिंदर सिंह

चंडीगढ़, 26 फरवरी - अजनाला मामले पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था तो भगवंत मान के पास है, वो क्या कर रहे हैं? पंजाब और ईस्ट इंडिया का बॉर्डर पाकिस्तान के साथ लगा हुआ है। अगर ये नहीं संभाल सकते हैं तो केंद्र सरकार को संभालना पड़ेगा। जिस दिन अजनाला घटना हुई उस दिन मुख्यमंत्री दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के साथ थे। उन्हें(भगवंत मान) इसमें कोई रूची नहीं है कि पंजाब में क्या चल रहा है। मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री कदम उठाने से डरते हैं। इस तरह से कोई भी सरकार नहीं चल सकती जिस तरह से ये सरकार चल रही है। पुलिस को जो आदेश होता है वो वही करते हैं, अगर उन्हें आदेश है कि कुछ नहीं करना है तो वो क्या कर सकते हैं।