कर्नाटक : कांग्रेस भ्रष्टाचार,परिवारवाद और विभाजन में विश्वास रखती है - नड्डा

चामराजनगर, 1 मार्च - चामराजनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए BJP अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जो भ्रष्टाचार,परिवारवाद, विभाजन में विश्वास रखती है।उन्होंने राजनीति की सीमा लांघ दी है, वे गाली-गलौज पर आ गए हैं। कहते हैं मोदी तुम्हारी कब्र खुदेगी, इसपर देश कहता है मोदी तुम्हारा कमल खिलेगा।