व्हाट्सएप ने जनवरी 2023 में 2.9 मिलियन खातों पर लगाया प्रतिबंध 

नई दिल्ली, 1 मार्च - व्हाट्सएप के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि आई.टी. नियम 2021 के अनुसार हमने जनवरी 2023 की अपनी रिपोर्ट प्रकाशित कर दी है। इस रिपोर्ट में लोगों की शिकायतों और व्हाट्सएप द्वारा की गई कार्रवाई के साथ-साथ व्हाट्सएप की अपनी निवारक कार्रवाइयों का विवरण शामिल है। उन्होंने कहा कि व्हाट्सएप ने जनवरी में 29 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया है।