लॉरेंस का वीडियो पंजाब के बाहर रिकॉर्ड किया गया - डीजीपी गौरव यादव

चंडीगढ़, 16 मार्च- जेल से लॉरेंस बिश्नोई के वीडियो के संबंध में मीडिया को संबोधित करते हुए पंजाब पुलिस के डी.जी.पी. गौरव यादव ने कहा कि लॉरेंस का वीडियो पंजाब के बाहर रिकॉर्ड किया गया है। यह पंजाब की किसी भी जेल में नहीं बनाई गई। उन्होंने कहा कि इसे एक साजिश के तहत वायरल किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस को एनआईए.की आवश्यक नहीं है। पंजाब में स्थिति पंजाब पुलिस के नियंत्रण में है।