भारत या पाकिस्‍तान, वाघा-अटारी बॉर्डर पर किसका झंडा होगा सबसे ऊंचा? एक बार फिर छिड़ी 'जंग'


नई दिल्ली,11अप्रैल - वाघा बार्डर: भारत और पाकिस्‍तान में वाघा-अटारी सीमा पर एक बार फिर से सबसे ऊंचा झंडा लगाने की मानो जंग सी छिड़ गई है। पाकिस्‍तान के विशाल झंडा लगाने के बाद अब भारत उससे भी बड़ा झंडा लगाने जा रहा है। भारत का तिरंगा झंडा 418 फुट ऊंचा होगा जिसके सामने पाकिस्‍तानी झंडा बौना साबित होगा। यही नहीं भारत के इस झंडे को दोनों ही देशों में काफी दूर से ही देखा जा सकेगा। इससे पहले पाकिस्‍तान ने साल 2017 में 400 फुट ऊंचा झंडा फहराकर भारत को पीछे छोड़ दिया था।