बिहार: एक बैंक में डकैती की घटना हुई है - गौरव मंगला 

पटना, 13 अप्रैल - सारण SP गौरव मंगला ने कहा कि एक बैंक में डकैती की घटना हुई है। लगभग 10-12 लाख रुपए की लूट हुई है और इसमें 5 लोग शामिल थे। मामले में अपराधियों ने 2 जवानों को गोली मारी जिसमें एक जवान की मृत्यु हो गई है और दूसरे जवान का इलाज जारी है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। अपराधियों को चिन्हित करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।