कल से उत्तर-पश्चिम भारत में गर्म हवाएं नहीं चलेगी:सोमा सेन रॉय


नई दिल्ली, 18 अप्रैल - सोमा सेन रॉय, आईएमडी, दिल्ली ने कहाकि आज पंजाब और हरियाणा में गर्म हवाएं चल रही हैं और तापमान 40डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। सेंट्रल उत्तर प्रदेश में थोड़ा-थोड़ा गर्म हवा चल रही है। पूर्व और पूर्व-प्रायद्वीपीय क्षेत्र के कुछ जिलों में भीषण गर्मी का अनुभव हुआ है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश में कम गर्मी है। उम्मीद है कि कल से उत्तर-पश्चिम भारत में गर्म हवाएं नहीं चलेगी और शेष इलाकों में अभी दो दिन और गर्म हवाएं का प्रकोप रहेगा। 

#उत्तर-पश्चिम