उत्तर-पश्चिम भारत में घने कोहरे और ठंड का कहर जारी रहेगा

नई दिल्ली, 31 दिसंबर - उत्तर पश्चिम भारत में भीषण ठंड और घने कोहरे के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में घना कोहरा जारी रहने की संभावना है। अगले दो दिनों में इसके पूर्वी भारत में फैलने की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में ठंड बढ़ने की संभावना है।