कर्नाटक : भाजपा हिंदुस्तान में सबसे भ्रष्ट सरकार : राहुल गांधी

विजयपुरा, 23 अप्रैल - कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अब जब कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी, ये (भाजपा) उस सरकार को नहीं खरीद पाएंगे क्योंकि इसमें 150 सीटें आएंगी। भाजपा की 40% कमीशन की जो आदत है, उनकी 40 सीटें आने वाली है। भाजपा की सरकार हिंदुस्तान में सबसे भ्रष्ट सरकार है। ये कम से कम 40% कमीशन लेते हैं, जो भी काम करते हैं। पहली बार ठेकेदार संघ ने प्रधानमंत्री जी को चिट्ठी लिखी कि कर्नाटक में 40% कमीशन लिया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी ने चिट्ठी का जवाब नही दिया। और फिर प्रधानमंत्री मंच पर जाकर कहते हैं कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ा हूं।