भ्रष्ट सरकार भ्रष्ट नीतियां बना रही - प्रियंका गांधी  

कर्नाटक, 4 मई - कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आजकल सिलेंडर 1100 से लेकर 1200 रुपए हो गया है और आप उसे ही नहीं खरीद पा रही हैं, दाल, आटा, सब्जियां, फल सभी चीज़ें महंगी हैं इसमें से आधी चीज़े आप खरीद ही नहीं पाती होंगी। ये सब आपके साथ इसलिए हो रहा है क्योंकि एक भ्रष्ट सरकार भ्रष्ट नीतियां बना रही हैं उनकी नीतियों में आपका हित नहीं है।