शादी के ठीक बाद परीक्षा देने शादी के जोड़े में पहुंची दुल्हन 

झांसी, 17 मई - झांसी में शादी के ठीक बाद बीए द्वितीय की परीक्षा देने दुल्हन शादी के जोड़े में पहुंची। दुल्हन कृष्णा राज ने कहा, "आगे बढ़ने के लिए दोनों चीजे साथ में लेकर चलना चाहिए। शादी भी जरूरी थी और पेपर भी जरूरी थे। पेपर देने के बाद मेरी विदाई होगी।