राज्य कैबिनेट ने स्कूलों में प्रेयर के साथ संविधान की प्रस्तावना को पढ़ना किया अनिवार्य 

बेंगलुरु, 15 जून - कर्नाटक सरकार में मंत्री एच.के. पाटिल ने कहा कि राज्य कैबिनेट ने स्कूलों और कॉलेजों में प्रेयर के साथ संविधान की प्रस्तावना को पढ़ना अनिवार्य करने का फैसला किया है। कर्नाटक मंत्रिमंडल ने पुराने कानून को वापस लाने के लिए राज्य में APMC अधिनियम में संशोधन करने का भी फैसला किया है। आज कैबिनेट की बैठक में पाठ्यपुस्तकों के पुनरीक्षण पर भी चर्चा हुई।