नेहरू के नाम से ही संग्रहासय चल सकता था - सांसद संजय राउत

मुंबई, 17 जून - सांसद संजय राउत ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश को बनाने में येगदान दिया है उन्होंने आजादी की लड़ाई में भी योगदान दिया था। देश में कई प्रधानमंत्री हुए और सभी ने देश के लिए काम किया है। लेकिन संग्रहालय का नाम बदलने की जरूरत नहीं थी। नेहरू के नाम से ही संग्रहासय चल सकता था। उसी में आप बढ़ा स्थान सभी को दे सकते थे। पंडित नेहरू से नफरत के कारण ये किया गया है।