राजनाथ सिंह ने वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल फान वान ग्यांग के साथ की द्विपक्षीय बैठक 

नई दिल्ली, 19 जून - केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल फान वान ग्यांग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "सितंबर 2016 में प्रधानमंत्री मोदी की वियतनाम यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के रूप में बढ़ाया गया था। आज दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग राजनीतिक आदान-प्रदान, डिफेंस, ट्रेड, व्यापार, वाणिज्य, सांस्कृतिक आदि क्षेत्रों तक बढ़ चुका है।"