हम हमारे बच्चों के भविष्य के साथ खेल रहे हैं:आरिफ मोहम्मद खान


नई दिल्ली, 20 जून - केरल विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहाकि यहां हमें ये एहसास नहीं हो रहा है कि हम हमारे बच्चों के भविष्य के साथ खेल रहे हैं। राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में राज्यपाल को कुलाधिपति के रूप में नियुक्त करने का उद्देश्य विश्विद्यालय को कार्यकारी इंटरफेस से बचाना था। यहां विश्वविद्यालयों को उनके(सरकार) द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है। अभी आधे से अधिक में विश्वविद्यालयों में कोई नियमित वाइस चांसलर नहीं है...मुझे नहीं पता कि क्या होने वाला है। लेकिन यह बिल जो उन्होंने प्रस्तावित की है वो संविधान की भावना और कानून के खिलाफ जाती है और मैं उसे(विश्वविद्यालय विधि संशोधन विधेयक) स्वीकृति नहीं दूंगा।