बुलढाणा बस हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बयान

महाराष्ट्र, 1 जुलाई  - बुलढाणा बस हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है। इसमें 25 लोगों की मृत्यु हो गई है और 8 लोग घायल हैं। हम सुबह से ही अधिकारियों के संपर्क में थे और उन्हें सबसे पहले घायलों के इलाज के लिए निर्देष दिए गए थे। जिन 25 लोगों की मृत्यु हुई है, उनकी पहचान करने का भी काम जारी है। ऐसे हादसे फिर से ना हो उसके लिए सरकार गंभीर है।