मैं सभी का धन्यवाद करता हूं - अश्वनी शर्मा

चंडीगढ़, 4 जुलाई- सुनील जाखड़ को पंजाब बीजेपी का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पूर्व अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने सभी का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि लंबे राजनीतिक जीवन में जिम्मेदारियों के दौरान काम करते हुए कई गलतियां हुई होंगी, जिसके लिए मैं खेद व्यक्त करता हूं। उन्होंने पार्टी और अन्य लोगों द्वारा दिए गए समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है।