अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आया भूकंप

अंडमान और निकोबार, 2 अगस्त - निकोबार द्वीप समूह पर आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग 5:40 बजे भूकंप आया। जिसका केंद्र 10 किमी की गहराई में था। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।