हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हम आज तिरंगा रैली का हिस्सा बने हैं- दिलबाग सिंह

श्रीनगर, 13 अगस्त - जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह ने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हम आज तिरंगा रैली का हिस्सा बने हैं। इस साल की रैली पिछले साल की तुलना में बड़ी थी। हम देश की शांति के लिए मिलकर काम करना चाहते हैं। स्वतंत्रता दिवस के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं की जा रही हैं।