डेंगू चिकनगुनिया के मामलों में भारी बढ़ोतरी, सरकारी विभागों में भी मिल रहा है लार्वा, दिए जा रहे हैं नोटिस


 यमुनानगर ,19 अक्तूबर - हरियाणा के यमुनानगर में डेंगू का कहर लगातार बढ़ रहा है। डेंगू के जहां 405 मामले अभी तक सामने आ चुके हैं। वहीं चिकनगुनिया के 371 मामले दर्ज किए गए हैं। यमुनानगर के लगभग सभी इलाकों में डेंगू एवं चिकनगुनिया के केस पाए गए हैं. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान चलाकर डेंगू मच्छर का लारवा मिलने पर कई सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों एवं सरकारी भवनों के अधिकारियों को नोटिस भी जारी किए हैं।